ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम वास्तव में देश के सभी युवाओं के लिये एक सच्चे दिग्गज थे। अपने पूरे जीवन, पेशे, कार्य और लेखन के माध्यम से नयी पीढ़ी को उन्होंने हमेशा प्रेरणा दी है। वो आज भी हमारे दिलों में मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के रुप में मौजूद हैं। वो एक महान वैज्ञानिक थे और वैमानिकी इंजीनियर थे जो बहुत निकटता से भारत के मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़े हुए थे। उन्होंने बाद में देश के 11वें राष्ट्रपति के रुप में 2002 से 2007 तक देश को अपनी बहुमूल्य सेवा प्रदान की। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था।
कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम् में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था और इनका निधन 27 जुलाई 2015 में मेघालय के शिलांग में हुआ। मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉज़ी से ग्रेजुएशन करने के बाद वो रक्षा अनुसांधन एवं विकास संगठन से जुड़े। अब्दुल कलाम ने एक महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम अंबालाल साराभाई (भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों के पिता) के सानिध्य में कार्य किया। बाद में 1969 में कलाम भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपास्त्र, एसएलवी-तृतीय के प्रोजेक्ट निदेशक बने।
डॉ अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। वो जनसाधरण में भारत के मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के रुप में प्रसिद्ध हैं। ब्रिटिश भारत (वर्तमान में तमिलनाडु का रामनाथपुरम् जिला) के तहत मद्रास प्रेसीडेंसी के रामनद जिले के रामेश्वरम् में 15 अक्टूबर 1931 को एक गरीब तमिल परिवार में उनका जन्म हुआ था। वो एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत के 11वें राष्ट्रपति के रुप में वर्ष 2002 से 2007 तक देश की सेवा की। राष्ट्रपति के अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद, वो अपने नागरिक जीवन के लेखक, शिक्षा और लोक सेवा में लौट आये। अब्दुल कलाम ने इसरो और डीआरडीओ के विभिन्न मुख्य पदों पर अपनी सेवा प्रदान की और उसके बाद भारत के कैबिनेट मंत्रालय में भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार बने।
देश के सर्वोच्च तीन नागरिक सम्मान (पद्म भूषण 1981, पद्म विभूषण 1990, भारत रत्न 1997) के साथ ही उन्हें कम से कम 30 विश्वविद्यालयों के द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। वो एक महान व्यक्तित्व के साथ ही साथ देश के युवाओं के लिये एक प्रेरणास्रोत भी थे जिन्होंने अचानक हृदयगति रुक जाने के कारण 27 जुलाई 2015 को आईआईएम मेघालय में अपनी आखिरी साँसे लीं। वो शारीरिक रुप से भले ही हमारे बीच में मौजूद नहीं हों लेकिन फिर भी उनके देश के लिये किये गये महान कार्य और योगदान हमेशा हमारे साथ रहेंगे। अपनी किताब “भारत 2020 - नवनिर्माण की रुपरेखा” में उन्होंने भारत को एक विकसित देश बनाने के अपने सपने को उल्लिखित किया है।

Comments
Post a Comment